Speech Video of Culture Minister Shri BrijMohan Agrawal on Inauguration of Chhattisgarhi Naacha Mahotsava
रायपुर, 21 अप्रैल 2008 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेशव्यापी दस दिवसीय ग्राम सुराज अभियान के पहले दिन आज बस्तर जिले के बकावंड ब्लाक अन्तर्गत सतलावंड पहुंचकर पंचायत पदाधिकारियों और ग्रामीणों से रूबरू भेंटकर उनकी समस्याएं सुनी और निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने ग्रामीणों की मांग पर राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत 10 लाख रूपए की लागत से नवीन तालाब निर्माण सहित सतलावंड के मगवागुड़ा एवं भकवागुड़ा में एक-एक हैण्डपंप स्थापित करने और दोनों मुहल्ले में विद्युतीकरण किए जाने की स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा सतलावंड के पांच हितग्राहियों को पात्रतानुसार राष्ट्रीय वृध्दावस्था पेंशन प्रदान करने की स्वीकृति दिए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वहीं सात किसानों के सिंचाई पंपों के लिए एक सप्ताह के भीतर विद्युत कनेक्शन प्रदाय किए जाने के निर्देश दिए। read more »
विधि और न्याय मंत्रालय के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना की तारीख से आरंभ करके और निर्वाचन के अंतिम चरण में मतदान के पूरा होने तक किसी ओपीनियन पोल के परिणामों को प्रकाशित और उनका प्रसार करने का प्रतिषेध करते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 में विनिर्दिष्ट उपबंध करने की आवश्यकता के लिए सिफारिश करते हुए एक्जिट पोल को वर्जित करने संबंधी निर्वाचन आयोग द्वारा एक प्रस्ताव सरकार को अग्रेषित किया गया था ।
रायपुर, 21 अप्रैल 2008 उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी प्रदेश व्यापी ग्राम सुराज अभियान के तहत राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की वस्तुस्थिति जानने बिलासपुर एवं सरगुजा जिले के विभिन्न गांवों में सघन दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं का यथासंभव समाधान करेंगे। अपने भ्रमण के दौरान डॉ. read more »
राष्ट्रीय नीति और कार्य योजना के अनुसार सभी 13000 जिला और अधीनस्थ न्यायालयों के कंप्यूटरीकरण के लिए तैयार की गई एक स्कीम को, जिसका कार्यान्वयन अभिकरण राष्ट्रीय सूचना केन्द्र (एनआईसी) है, सरकार द्वारा 8 फरवरी, 2007 को अनुमोदित किया गया है । इस परियोजना के अंतर्गत सभी जिला और अधीनस्थ न्यायालयों को सूचना और संचार प read more »
रायपुर, 21 अप्रैल 2008 राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य शासन के प्रयासों से वर्ष 2007-08 में चार नये जिलों रायपुर, कोरिया जशपुर और राजनांदगांव को बागवानी मिशन कार्यक्रम में शामिल किया गया है। योजना के प्रथम read more »
रायपुर, 21 अप्रैल 2008 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस वर्ष के ग्राम सुराज अभियान के प्रथम दिवस पर आज बैसाख महीने की तपती हुई दोपहरी में राज्य के घनघोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र जगरगुण्डा (जिला दक्षिण बस्तर) और उसूर (जिला बीजापुर) सहित बस्तर (जगदलपुर) जिले के ग्राम सीतलावण्ड पहुंचकर वहां की जनता को यह विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार हर कदम पर उनके साथ है।
गौरतलब है कि देश की आजादी के बाद जगरगुण्डा और उसूर के लोगों ने तो आज पहली बार किसी मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाया। यह सचमुच उनके लिए एक नया और सुखद अनुभव था, जब वे दो करोड़ से अधिक आबादी वाले अपने राज्य के मुखिया से आमने-सामने बेहद आत्मीय वातावरण में बातचीत कर रहे थे।

Jagargunda read more »